Close

फ्री टेक्स्ट सर्च

  • राजस्थान हाईकोर्ट के डेटाबेस में संग्रहित 12 लाख से अधिक निर्णय / आदेशों को खोजने के लिए फ्री टेक्स्ट सर्च  की सुविधा मई 2019 के महीने में शुरू की गई थी। इस सुविधा का उपयोग  राजस्थान उच्च न्यायालय की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है।फ्री टेक्स्ट सर्च  सुविधा में निम्न प्रकार की खोजें शामिल हैं: –
  • ‘एक्सेक्ट ‘ सटीक शब्द या स्ट्रिंग खोजने के लिए।
  • ‘एनी’समान शब्दों सहित सभी या किसी भी शब्द को खोजने के लिए।
  • ‘आल’ समान शब्दों सहित सभी शब्दों को खोजने के लिए जो निर्णय / आदेश में विभिन्न स्थानों पर हो सकते है।
  • ‘बुलियन’ बुलियन एक तरह की उन्नत खोज है। बूलियन ऑपरेटरों को खोज शब्दों के बीच कैपिटल अक्षरों में इस्तेमाल किया जा सकता है-
  • एंड  – समावेश के लिए
  • ओर  – विकल्प के लिए
  • नॉट  – बहिष्करण के लिए
  • फ्री टेक्स्ट सर्च सुविधा की अन्य मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं-
  • खोज को और परिष्कृत करने के लिए सर्च विथिन सर्च सुविधा प्रदान की गयी  है। 4 स्तरों तक खोजे  गए आउटपुट पर आगे खोज की जा सकती है।
  • खोजे गए शब्द या स्ट्रिंग को निर्णय / आदेश की पीडीएफ फाइल में हाइलाइट करना ।
  • निर्णय / आदेश बिना डाउनलोड किए देकने की सुविधा । यदि आवश्यक हो, तो इसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड और सेव भी किया जा सकता है।
  • खोज मापदंड से मेल खाते परिणाम एक सूची में दिखाए जाते हैं और यदि खोज आउटपुट 1000 से अधिक प्रकरण हैं, तो नवीनतम 1000 प्रकरण दिखाए जाते हैं।

 

Free text search

 

Free text search parameters

 

Free text search word

 

Free text search results