Close

    श्री मनोज कुमार मिश्रा

    Manoj Kumar Mishra
    • पद: उप महानिदेशक

    आपने वर्ष 1987 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एम.सी.ए. किया और वर्ष 1988 में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, आगरा के पद पर कार्यभार ग्रहण कर एनआईसी में शामिल हुए। आपने वर्ष 2001 तक केंद्रीय उत्पाद शुल्क, कानपुर में आईटी कार्यान्वयन के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्य किया। तत्पश्चात, आप वर्ष 2001 से 2017 तक एनआईसी छत्तीसगढ़ के राज्य प्रमुख के पद पर पदासीन रहे। आगामी तीन वर्षों अर्थात 2020 तक आपने एन.आई.सी.एस.आई. के प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया। वर्तमान में आप एनआईसी मुख्यालय में ई-कोर्टस प्रोजेक्ट के उप महानिदेशक हैं।