Close

    श्री अतुल मधुकर कुरहेकर

    Atul Madhukar Kurhekar
    • ईमेल: mp-ecommittee[at]aij[dot]gov[dot]in
    • पद: सदस्य-प्रक्रिया

    इन्हें नागपुर से विज्ञान (बी.एस.सी) में डिग्री प्राप्त है। डा. बाबा साहब अम्बेडकर कॉलेज ऑफ लॉ, नागपुर से LL.B. की डिग्री प्राप्त है। ये UBUNTU और सीआईएस के लिए प्रमाणित मास्टर ट्रेनर हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट, नागपुर बेंच और जिला न्यायालय नागपुर में दीवानी और आपराधिक पक्ष पर आठ साल का अनुभव।
    • अक्टूबर 1995 से जनवरी 2004 तक सिविल न्यायाधीश जूनियर डिवीजन और जेेएमएफसी के रूप में और फिर जनवरी 2004 से उप निबन्धक के रूप में नियुक्ति होने तक वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश के रूप में नियुक्त।
    • सितंबर 2004 से न्यायाधीश, लघु वाद, मुंबई के रूप में नियुक्ति होने तक बॉम्बे उच्च न्यायालय के नागपुर बेंच में उप निबन्धक(न्यायिक) के रूप में नियुक्त।
    • मई, 2008 से न्यायाधीश, लघु वाद न्यायालय मुंबई के रूप में नियुक्ति होने तक महाराष्ट्र न्यायिक अकादमी में नियुक्त।
    • पुणे में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति होने तक एक प्रशासनिक अधिकारी (जुलाई 2009-अप्रैल 2011) और फिर महाराष्ट्र न्यायिक अकादमी के अपर निदेशक (अप्रैल 2011-सितंबर 2013) के रूप में कार्य किया।
    • रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्ति होने तक सितंबर 2013 से नवंबर 2014 तक जिला और सहायक सत्र न्यायाधीश, पुणे के रूप में नियुक्त और फिर अपर सत्र न्यायाधीश, जिला एवं सत्र न्यायालय, मुंबई में भ्रष्टाचार निरोधक मामलों के लिए विशेष न्यायालय के रूप में नवंबर 2014 से नियुक्त।
    • सदस्य (प्रक्रिया) ई-कमेटी के रूप में नियुक्ति होने तक मई 2016 से बॉम्बे उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (विधिक और अनुसंधान) के रूप में नियुक्त।