Close

    माननीय न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय वाई चंद्रचूड़, भारत के मुख्य न्यायाधीश

    2020082939-ouochc3vg48n67zh41untu8p6n80fjw176qvd94ykw
    • पद: मुख्य-संरक्षक और अध्यक्ष

    नई दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में अर्थशास्त्र में ऑनर्स के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की, दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की एवं विधि परास्नातक तथा एस.जे.डी. की उपाधि हार्वर्ड विधि स्कूल, संयुक्त राज्य अमेरिका से प्राप्त की। बार काउंसिल, महाराष्ट्र में पंजीकृत होकर मुख्यतः बॉम्बे उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष वकालत किये। सन् 1998 में वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में नामित हुए।

    मुंबई विश्वविद्यालय में तुलनात्मक संवैधानिक विधि के अतिथि प्राध्यापक रहे। ओकलाहोमा विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ लॉ, संयुक्त राज्य अमेरिका के भी अतिथि प्राध्यापक रहे।

    ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, हार्वर्ड विधि स्कूल, येल विधि स्कूल और विटवाटर्सरैंड विश्वविद्यालय, दक्षिण अफ्रीका में आप द्वारा व्याख्यान दिए गए। संयुक्त राष्ट्र के संभागों, यथा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के उच्च आयोग, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, विश्व बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा आयोजित सम्मेलनों में वक्ता के रूप में रहे।

    29 मार्च, 2000 को बॉम्बे उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति के रूप में उन्नयन हुआ। महाराष्ट्र न्यायिक अकादमी के निदेशक भी रहे।

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के रूप में 31 अक्टूबर, 2013 में शपथ ली।

    13 मई, 2016 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में उन्नयन हुआ।

    9 नवंबर, 2022 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।